Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त विनय सैनी को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी वादिनी को फोन पर लगातार गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी देते हुए 1.5 लाख रुपये की मांग कर रहा था। दिनांक 7 मार्च 2026 को वादिनी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विनय सैनी द्वारा उनके निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने और वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। इसके बदले आरोपी ने उनसे अवैध धनराशि की मांग की। इस मामले में पुलिस ने संबंधित अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पवार की गाइडलाइन के तहत प्रकरण में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और सुराग-सपाटे के माध्यम से अभियुक्त को नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त का विवरण विनय सैनी पुत्र ओमदत्त सैनी निवासी-कुलेसरा गांव ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान उप निरीक्षक शोएब अली हेड कांस्टेबल संतोष कांस्टेबल चंद्रपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp