प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जनपद रुद्रप्रयाग में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) मनरेगा उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का अगस्त्यमुनि सुरेश शाह जखोली जिला पंचायती राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत प्रबंधक मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना भारत बिष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love