Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार 13 मार्च को कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अगले 15 दिनों में अपने-अपने विभागीय कार्य स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को चारधाम यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस स्वास्थ्य उपकरण दवाइयां उपलब्ध कराने अस्पतालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा सभी डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद न रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पेयजल विभाग को हैंडपम्प और टंकियों की सफाई तथा रंग-रोगन कराने लोनिवि एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क से मलबा हटाने साइन बोर्ड लगाने टूटे पैराफिट ठीक करने और जेसीबी व अन्य मशीनें तैनात करने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल को मुनीकीरेति और तपोवन क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने टैक्सी राफ्टिंग और होटल एसोसिएशन से बैठक कर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने तथा क्षेत्र के शौचालयों और पानी के टैंकरों के संचालन की जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस बल की पूरी व्यवस्था की जानकारी दी। एआरटीओ को भी निर्देश दिए गए कि यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों के आवागमन में कोई बाधा न हो और वाहनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एआरटीओ ने बताया कि 1 अप्रैल से सभी चेक पोस्ट कार्य करना शुरू कर देंगे। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट अधीक्षण अभियंता केएस नेगी डॉ.जितेन्द्र भण्डारी एआरटीओ सतेन्द्रराज डीएसओ मनोज कुमार डोभाल खाद्य अभिहित अधिकारी अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार विद्युत विभाग के अमित आनंद जल संस्थान के प्रशान्त भारद्वाज सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp