प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आज जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी.सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं समिति के सदस्य/सचिव टी.आर.मलेठा ने जिलाधिकारी को जनपद में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 से वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक जनपद में कुल 7 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिन पर विवेचना करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है। उन्होंने अवगत कराया कि विवेचना उपरांत 5 प्रकरणों में पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता का भुगतान किया जा चुका है जबकि 2 प्रकरणों में विवेचना के उपरांत भुगतान से पूर्व ही एससी-एसटी एक्ट विलोपित हो गया था। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा विभिन्न मांगें भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। इनमें एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में कम्युनिटी हॉल अंबेडकर भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी-एसटी से जुड़े सभी प्रकरणों पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल एवं अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर उपयुक्त भूमि का चयन करने तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों एवं गांवों में जाकर लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील है और एससी-एसटी से संबंधित सभी मामलों में गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। बैठक में समिति के सदस्य मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा जिला पूर्ति अधिकारी के.एस.कोहली अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित गैर-सरकारी सदस्य रघुवीर लाल हर्ष लाल तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से भिन्न प्रवर्ग के सदस्य गैर-सरकारी संगठन से संबद्ध राजेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love