Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध खनन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार थाना झबरेड़ा क्षेत्र की इकबालपुर चौकी में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी इकबालपुर तथा अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित कुल छह लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुचित कार्यों में संलिप्तता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp