प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब मादक पदार्थ और जुआ सट्टा करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। जनपद हरिद्वार में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब स्मैक चरस गांजा तथा जुआ सट्टा करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 12 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने जांच अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध देशी शराब रखने और सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित कैलाश पुत्र भवानी प्रसाद निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपित भारत पुत्र स्वर्गीय मोहन निवासी घास मंडी वाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची कलम डायरी और 1480 रुपये नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल आलोक नेगी कांस्टेबल कपिल गोला कांस्टेबल अमित गॉड कांस्टेबल राजेश बिष्ट।
Spread the love