Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग सहदेव सिंह की मागदर्शन में शनिवार को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज (सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग पायल सिंह द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 42 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 17,99,700/- समझौता राशि वसूल की गई। सहदेव सिंह जिला एवं सेशन न्यायाधीश रुद्रप्रयाग अध्यक्ष व विनोद कुमार खण्डूड़ी अधिवक्ता/सदस्य की पीठ संख्या 1 के द्वारा 5 वाद निस्तारण कर मुव. 12,00,000/- समझौता राशि वसूल की गयी। अशोक कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग/अध्यक्ष व सुशील चन्द्र भट्ट अधिवक्ता/सदस्य की पीठ संख्या 2 के द्वारा कुल 102 वादों का निस्तारण कर मुव0 33,92,800/-समझौता राशि वसूल की गयी। सन्तोष पच्छिमी सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय ऊखीमठ व बीरेन्द्र दत्त गोस्वामी अधिवक्ता/सदस्य की पीठ संख्या 3 के द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल मुव.7,35,500/- समझौता राशि वसूल की गयी। इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर सम्भागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र बिष्ट बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागणों सहित वरिष्ठ सहायक कमलेश नेगी व अन्य कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp