प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली रुड़की क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 24 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक रेखा पाल को सौंपी गई। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी को हिसार हरियाणा से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी न्यू ऋषि नगर थाना सिटी हिसार जनपद हिसार हरियाणा का रहने वाला है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार कांस्टेबल प्रदीप भंडारी और कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान शामिल रहे।
Spread the love