प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना था। इसमें उद्योग विभाग के राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थानों में भूखण्ड आवंटियों/उद्यमियों द्वारा स्थापित इकाइयों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्वित करने इसके अलाव बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं उठाई गई जिन पर उन्होनें संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में होटल डिवाईन आगरा खाल में पानी की समस्या औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला में सड़क मरम्मत कार्य सीमेंट गोदाम के संबंध में औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला क्षेत्र में स्थित हिल्ट्रॉन के प्लांट शुभम सोलर पावर प्लांट विद्युत लाइन होटल गंगा पायस देवप्रयाग के विद्युत कटौती संबंधित समस्या आदि पर चर्चा करते हुए से अपर जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों का त्वरित गति समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग शैली डबराल डीटीडीओ एस एस राणा जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकूनी जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ईई जल संस्थान प्रशान्त भारद्धाज ईई विद्युत अमित आनन्द सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व उद्योग मित्र उपस्थित रहे ।
Spread the love