प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर माहडी चौक से आगे भगवानपुर की ओर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम सिसौना निवासी महिला को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 48 पव्वे देशी शराब बरामद हुई जिसे वह अवैध रूप से ले जा रही थी। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित का नाम पता महिला निवासी ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम कांस्टेबल संजय पंवार कांस्टेबल संजय नेगी महिला कांस्टेबल रीना
Spread the love