Spread the love

प्रदीप कुमार
नन्दानगर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। थाना नन्दानगर में दिनांक 30 जनवरी 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि वर्ष 2025 में उसकी नाबालिग पुत्री को प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी घूनी नन्दानगर उम्र 24 वर्ष द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा किसी को बताने पर धमकी दी गई।घटना के बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं को सौंपी गई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी और जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 28 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को सुतोल टैक्सी स्टैंड कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज भट्ट महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं और कांस्टेबल शोभन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp