Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखने हुड़दंग संदिग्ध गतिविधियों नशे का सेवन कर लोक शांति भंग करने और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर नशे में हुड़दंग करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सौरभ सिंह निवासी नौलापुर थलीसैंण रोहित सिंह निवासी मचकंडी उखीमठ रुद्रप्रयाग और रोहित कुमार निवासी पमसोला कल्जीखाल पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp