प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों में हरिद्वार में प्रस्तावित पीएम यूनिटी मॉल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में आवास सचिव डॉ.आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य सरकार द्वारा परियोजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है जिसके चलते अब तक लगभग 46 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अनुसार 160.57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी से किया जा रहा है। फरवरी 2023 में घोषित इस परियोजना को सरकार की प्राथमिकता में रखा गया है।पीएम यूनिटी मॉल को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है। इसके तहत देशभर के राज्यों और उत्तराखंड के जिलों के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय कारीगरों उद्यमियों और छोटे उत्पादकों को बड़ा बाजार मिलने की संभावना है।प्रस्तावित मॉल में 56 दुकानों की व्यवस्था की जा रही है जहां विभिन्न राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित और बेचे जाएंगे। इसके साथ ही तीन मल्टीप्लेक्स भी बनाए जाएंगे जिससे यह मॉल व्यापार के साथ-साथ मनोरंजन और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से हरिद्वार में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समय पर निर्माण कार्य पूरा होने पर यह यूनिटी मॉल देश की सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाला प्रमुख केंद्र बनेगा।आवास सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि परियोजना को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि यह मॉल वोकल फॉर लोकल और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी पहल को मजबूत करेगा जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना की नियमित समीक्षा की जा रही है और निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा किया जा सके। बैठक में अपर सचिव आवास विनोद गिरी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love