Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान की गई। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 30 मार्च 2026 को श्रीराम घाट के पास नहर पटरी मायापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने रईस पुत्र करामत निवासी रतनपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को 10.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी उपनिरीक्षक आशीष नेगी कांस्टेबल अनिल कुमार कांस्टेबल आनंद तोमर और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp