प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त हुए केशव दत्त तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। केशव दत्त तिवारी 37 वर्ष 11 माह की लंबी सेवा के बाद एफएसएसओ पद से सेवानिवृत्त हुए। मूल रूप से जनपद नैनीताल के निवासी तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान हरिद्वार के साथ-साथ पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल नैनीताल ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में भी सेवाएं दीं। विदाई समारोह के दौरान एसपी क्राइम और ट्रैफिक निशा यादव एसपी सिटी अभय सिंह सहित तिवारी के परिजन और अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।कार्यक्रम के अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने केशव दत्त तिवारी को पुष्पमाला प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
