प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एक वर्ष से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने व्यवसाय के नाम पर लाखों रुपये लेकर ठगी की थी। मामले के अनुसार 12 जून 2025 को गजेंद्र सिंह नेगी निवासी शिवलोक कॉलोनी रानीपुर ने शिकायत दी थी कि संजीत कुमार निवासी हिसार हरियाणा ने उनसे व्यवसाय के नाम पर करीब 20 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की तलाश के लिए मोबाइल नंबरों की लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद ली। लगातार प्रयास और सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बरसाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 29 मार्च 2026 को की गई। गिरफ्तार आरोपी संजीत कुमार पुत्र रामपाल निवासी नारनौंद जिला हिसार हरियाणा के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल सदस्य प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी उपनिरीक्षक हाकम सिंह कांस्टेबल निर्मल रांगण और कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।
Spread the love