Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जनपद पुलिस के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीमों द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में टीमें सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच कर रही हैं। इसी क्रम में बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीमें मां मनसा देवी और मां चंडी देवी मंदिर परिसर पहुंचीं जहां उन्होंने अपने प्रशिक्षित स्वानों और उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर और मार्गों पर संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान पूरे क्षेत्र को बारीकी से खंगाला गया और सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp