Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो.वाईपी रैवानी को गढ़वाल विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस दायित्व का कार्य अनीस-उज-जमान द्वारा संभाला जा रहा था। मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्री प्रकाश सिंह ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर प्रो.रैवानी की नियुक्ति की घोषणा की। नियुक्ति के बाद प्रो. रैवानी अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ कुलसचिव के दायित्वों का भी निर्वाह करेंगे। विशेषज्ञ और शिक्षाविद प्रो.रैवानी के अनुभव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना है जो विश्वविद्यालय के शैक्षिक और प्रशासनिक कामकाज में और अधिक प्रभावशीलता लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp