प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार क साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है तथा विगत 5 माह से जनपद मे सफाई अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को ओर तेजी लाने के उद्देश्य से एवं चार धाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किए गए है जिनके द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है। दूसरे चरण में शुरू किए गए के सफाई अभियान में तैनात किए गए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनाश्चित करते हुए सफाई का कार्य किया जा रहा है जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ जनपद बनाए जा सके। नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि आज चलाए गए सफाई अभियान में जनपद में 9264.36 किलो ग्राम गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा एकत्रित किया गया जिसमें गीला कूड़ा 5605.01 किलोग्राम एवं सुखा कूड़ा 3760.35 किलोग्राम एकत्रित किया गया। इस सफाई अभियान में होम्योपैथिक विभाग कृषि मंडी समिति राजाजी टाइगर रिजर्व युवा कल्याण विभाग परिवहन निगम हरिद्वार डिपो आबकारी विभाग परिवहन निगम रुड़की सैनिक कल्याण सिडकुल शिक्षा विभाग पेयजल निगम सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश नगर निगम हरिद्वार रुड़की नगर पंचायते नगर पालिकाएं जिला पंचायत तथा महिला समूह एवं स्वयं सेवी संस्थाओं बीएचईएल एवं खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
