प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतपुली द्वारा जारी वारंट के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त राकेश सिंह को त्रिपालीसेन बाजार क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार वारंटी राकेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र धन सिंह निवासी गडोली थाना पैठानी जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस टीम उप निरीक्षक रियाज अहमद हेड कांस्टेबल योगेन्द्र भंडारी
Spread the love