प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पुलिस जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है वहीं मानवीय दायित्वों का निर्वहन भी लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र की कलालघाटी चौकी को सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र के फैक्ट्री तिराहा के पास झोपड़ी में अकेले रह रहे लगभग 85 वर्षीय साधुराम का बीमारी के चलते निधन हो गया है। बुजुर्ग के पास कोई परिजन या देखभाल करने वाला मौजूद नहीं था जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़कर बेटे का फर्ज निभाया। मृतक के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। इस कार्य में हेड कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल रविंद्र भट्ट हेड कांस्टेबल संजय पाल सिंह नेगी हेड कांस्टेबल चमन कुमार और कांस्टेबल अनिल राणा शामिल रहे।
Spread the love