प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र की दुगड्डा चौकी पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जुआ पुल के पास नदी क्षेत्र में कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते पाए गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पांचों युवकों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही मौके पर ही सभी को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें। कार्रवाई में शामिल युवक इस प्रकार हैं सागर (उम्र 20 वर्ष) निवासी रसूलपुर थाना सोनीपत जिला सोनीपत हरियाणा यमन (उम्र 23 वर्ष) निवासी सीजरखास महम जिला रोहतक हरियाणा करण (उम्र 22 वर्ष) निवासी भोरा रसूलपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा दीपक (उम्र 20 वर्ष) निवासी भोरा रसूलपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा नीरू (उम्र 21 वर्ष) निवासी भोरा रसूलपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा
Spread the love