Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत कार्रवाई करते हुए शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।‌ पुलिस ने आरोपितों को अवैध देशी शराब तथा एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पहले मामले में विनोद शर्मा उर्फ मोदी पुत्र रुद्रनाथ निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी टंकी नंबर-06 मायापुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष को 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में विक्की पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद सिंह निवासी मकान नंबर-ए-8 हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 29 वर्ष को 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब तथा स्कूटी नंबर यूपी11सीएक्स6635 के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में संदीप पुत्र रघुवीर निवासी सोनीपत हरियाणा (वर्तमान भूपतवाला हरिद्वार) उम्र 45 वर्ष को 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल 841 रमेश कांस्टेबल 108 अर्जुन कांस्टेबल 588 सुमित कांस्टेबल 1193 सौरभ नौटियाल हेड कांस्टेबल 175 गुलशन एवं हेड कांस्टेबल 204 प्रदीप पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp