Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में वृहद सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। पिछले पांच माह से लगातार चल रहे इस अभियान को चारधाम यात्रा से पूर्व और अधिक गति दी गई है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव और कस्बों तक व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित कर रहे हैं। इस अभियान का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। दूसरे चरण में चल रहे इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शिक्षा सैनिक कल्याण पर्यटन सिंचाई आबकारी कृषि उत्पादन मंडी समिति राजाजी टाइगर रिजर्व युवा कल्याण विभाग आयुर्वेदिक ऋषिकुल नगर पालिकाएं नगर पंचायतें जिला पंचायत नगर निगम महिला मंगल दल युवक मंगल दल स्वयंसेवी संस्थाएं सिडकुल बीएचईएल तथा खंड विकास कार्यालयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।आज के अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 12,848 किलोग्राम सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित किया गया। प्रशासन का लक्ष्य है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर और आदर्श जनपद के रूप में विकसित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp