प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जिलाधिकारी तथा नगर निगम के निर्देश पर अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान अलकनंदा घाट बिरला घाट विष्णु घाट हाथी पुल और सुभाष घाट क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की गई जहां 30 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही 20 से अधिक अवैध ठेलियों को हटाकर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रॉली प्लास्टिक कैन जब्त किए गए और 200 से अधिक प्लास्टिक कैन मौके पर ही नष्ट किए गए जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिली। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी मुख्य सफाई रक्षक संजय शर्मा सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love