योग दिवस की तैयारियों में जुटा आयुष विभाग रुद्रप्रयाग में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आयुष विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही योग की दैनिक जीवन में उपयोगिता बताई गई।नोडल अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार शुक्ला,डॉ.शिवशांतेष,डॉ.सुब्रतो दास एवं योगा अनुदेशक सर्वेश चन्द्र एवं वंदना देवी आदि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त के अतिरिक्त योग प्रतिज्ञा एवं लीफलेट वितरण किया गया एवं मानव श्रृखला (IYD25) का निर्माण किया गया साथ ही नमस्ते योगा एप का भी प्रमोशन किया गया। कार्यक्रम में 150 लोग लाभान्वित हुए।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.रघुवीर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 28 मई को जखोली विकासखंड एवं 3 जून को अगस्त्यमुनि में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 3 जून को अगस्त्यमुनि में आयुष मेले का भी आयोजन किया जाएगा।जिसमें आयुर्वेद की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
Spread the love