प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए आए सतपुली पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रवेश कुमार का मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल खोने से परेशान प्रवेश कुमार ने 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस के कांस्टेबल विजय ने बिना देर किए मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ने तत्परता से आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की और करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। मोबाइल बरामद होने के बाद उसे सकुशल प्रवेश कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने चमोली पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
