Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय की डॉ.मनीषा निगम का चयन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों एवं पॉलीटेक्निक के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी पत्र के अनुसार देशभर से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए केवल 21 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों में विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की डॉ.मनीषा निगम का चयन विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को प्रदान किया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाला महत्वपूर्ण सम्मान है। डॉ.मनीषा निगम का चयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। पुरस्कार समारोह 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति-पत्र 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं रजत पदक प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ.मनीषा निगम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विश्वविद्यालय की शिक्षिका का चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। कुलसचिव प्रो.वाईपी रैवानी ने भी डॉ.मनीषा निगम को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए उनका चयन हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा शिक्षकों की प्रतिबद्धता एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओपी गुसाईं बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो.हरभजन सिंह चौहान डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रोफेसर एमएस पंवार विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा समेत विभिन्न शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी डॉ.मनीषा निगम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल अकादमिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *