प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा ने 21 अगस्त को थाना छाम का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में रखे सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मचारियों से शस्त्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही शस्त्र प्रशिक्षण भी कराया। शस्त्रों से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उनमें आवश्यक एवं पूर्ण प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर स्थित भोजनालय और मैस साफ-सफाई व्यवस्था आपदा प्रबंधन से संबंधित उपकरण एवं सामग्री तथा अपराध जांच किट का भी निरीक्षण किया। थाना की सरकारी सामान सूची के अनुसार उपलब्ध सभी सरकारी सामान का भौतिक मिलान किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना कर्मचारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं शिकायती प्रार्थना पत्रों और विभिन्न पोर्टलों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष छाम दिलवर सिंह नेगी सहित थाना छाम का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
