Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर बाजार क्षेत्र के 19 बूथों की महिलाओं की सहभागिता से रविवार को आदिति पैलेस में रक्षाबंधन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं समाजसेवियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और उत्साह प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने मुख्य वक्ता के रूप में महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से ही परिवार समाज और संगठन को मजबूती मिलती है। इस दौरान डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों को महिलाओं के समक्ष रखा। उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर गैस पाइपलाइन सीवर लाइन मैरिन ड्राइव सहित अन्य विकास कार्यों का उल्लेख किया। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से लेकर संयुक्त अस्पताल में हुई स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर महिलाओं ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सुविधाएं और डॉक्टर आने से जनता को बेहतर उपचार मिल रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं ने डॉ.धन सिंह रावत के विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए उन्हें रक्षासूत्र बांधा और विकास की निरंतरता के लिए अपना समर्थन एवं जीत का संकल्प व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से श्रीनगर की तस्वीर बदल रही है और भविष्य में भी विकास को गति मिलनी चाहिए। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने आपसी भाईचारे सामाजिक समरसता महिला सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प भी लिया। बाजार क्षेत्र के सभी 19 बूथों से महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। समाजसेवियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की भी कार्यक्रम में उल्लेखनीय उपस्थिति रही। महिलाओं ने उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाते हुए सामाजिक एकता महिला शक्ति और क्षेत्र के विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी राज्य मंत्री विजय कप्रवाण नगर निगम अध्यक्ष आरती भंडारी मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी सुषमा रावत महिला मोर्चा जिला प्रभारी रेखा डंगवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि जुयाल महावीर पंवार डॉ.दीपा रावत सीमा भंडारी नगर निगम पार्षद अंजिनी भंडारी भावना चौहान अंजना रावत मीना भारती सुभम परभाकर जगमोहन नेगी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने श्रीनगर बाजार क्षेत्र में मातृशक्ति की मजबूत भूमिका को सामने रखा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह और एकजुटता पूरे आयोजन में साफ दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *