Spread the love

पौड़ी पुलिस ने ताई की हत्या और ताऊ को घायल करने वाले कलयुगी भतीजे को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 20 मई 2025 को वादी अनिल मेहरा द्वारा थाना कोटद्वार पर लिखित प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराया की उनकी माता नंदी देवी व पिता कृपाल सिंह मेहरा ग्राम दिलीपपुर,कोटद्वार में अपने पुश्तैनी मकान में निवासरत हैं मेरे पिता का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है इसी विवाद के कारण दिनांक 19 मई 2025 की रात्रि को मेरे चाचा के लड़के राहुल मेहरा द्वारा मेरे माता-पिता के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए हमला कर दिया जिससे मेरी माता की मृत्यु हो गई तथा पिता कृपाल सिंह मेहरा को गंभीर हालत में बेस अस्पताल कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया इस तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कोटद्वार पर राहुल मेहरा पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा हत्या की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का अनावरण कर शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतू टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कोटद्वार चंद्र मोहन सिंह,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई दौराने विवेचना आरोपों की पुष्टि होने पर नामजद अभियुक्त राहुल मेहरा को दिनांक 20 मई 2025 को अम्बेडकर मूर्ति से आगे सिग्गड़ी पुल के पास मंदिर के कोने से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व खूनलूदा कपड़ा बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई एवं अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है साथ ही उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp