Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। होटल और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाबे से शराब और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार होटल और ढाबों में अवैध तरीके से शराब पिलाने तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 21 अगस्त को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालेश सैनी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मेवड़ नागल थाना पिरान कलियर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से माल्टा मसालेदार शराब के दो टैट्रा पैक आईबी शराब के दो आधे भरे क्वार्टर एंटी क्यूटी शराब की एक आधी बोतल खुली हुई नमकीन मूंग दाल 500 मिलीलीटर पानी की एक बोतल दो प्लास्टिक के गिलास और दो खाली डिस्पोजल प्लेट बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल कांस्टेबल रविंद्र राणा और कांस्टेबल संदीप राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *