Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। औद्योगिक क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर करीब 95 हजार रुपये नगद और अन्य सामान चोरी करने के मामले का कोतवाली नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी नगदी और 268 डिब्बी सिगरेट बरामद की है। 21 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार निवासी आशु ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर 95,370 रुपये नगद और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए सार्थक प्रयास किए और 24 घंटे के भीतर अमन वर्मा पुत्र राजकुमार निवासी इंद्राबस्ती औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम 95,370 रुपये नगद तथा 268 डिब्बी सिगरेट बरामद कीं। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अपर उपनिरीक्षक प्रदीप ध्यानी कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *