प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21 और 22 अगस्त की रात विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जनपद और गैर-जनपद क्षेत्रों में दबिश दे रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीमों ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में हर्ष कुमार पुत्र भोपाल निवासी 533 विष्णुलोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर उम्र 22 वर्ष विनीतो पुत्र स्वर्गीय दिनेश निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर उम्र 23 वर्ष विकास पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नन्हेड़ा थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष तथा मेहरबान पुत्र वकील निवासी इंद्रा नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक पूजा पांडेय अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौधरी कांस्टेबल वीरेंद्र जोशी कांस्टेबल गिरेन्द्र सिंह कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर कांस्टेबल कुंवर राणा और कांस्टेबल नरेंद्र राणा शामिल रहे।
