प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं विपणन फेडरेशन हरिद्वार के तत्वावधान में रुड़की क्षेत्र स्थित मत्स्य पालन ग्रोथ सेंटर थिथकी कवायदपुर में कोऑपरेटिव फिश सोसाइटी के तालाब का भ्रमण कराया गया जिसमें नेपाल से आए 40 किसानों के समूह ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान मत्स्य विशेषज्ञ नेपाल सिंह कश्यप ने किसानों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से 40 से अधिक मत्स्य सहकारी समितियों का गठन कर हरिद्वार उधम सिंह नगर और देहरादून सहित कई जिलों में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में उत्पादन 35 कुंतल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 65 कुंतल तक पहुंच गया है जो इस क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाता है। उन्होंने किसानों को रोहू कतला सिल्वर कार्प ग्रास कार्प पंगासियस और ट्राउट जैसी मछलियों के पालन की जानकारी दी। ट्राउट मछली के उत्पादन और बाजार मूल्य पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि यह 800 से 1000 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। नेपाल सिंह कश्यप ने बताया कि सहकारिता के तहत 11-11 सदस्यों की समितियां बनाकर हजारों लोगों को इस व्यवसाय से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मत्स्य पालन को बढ़ावा मिला है और इसे कृषि का दर्जा मिलने से किसानों को कई सुविधाएं मिल रही हैं। कार्यक्रम में दिल्ली से आए सुमित कुमार ने सहकारिता के माध्यम से रोजगार सृजन पर जानकारी दी। बीएचयू काशी के प्रोफेसर गुरु प्रकाश नेपाल से आए किसान बुद्धिराज गौतम दुर्गा बहादुर और लक्ष्मण हितान ने भी अपने अनुभव साझा किए और भारतीय किसानों के नवाचारों की सराहना की। किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत ने नेपाल से आए किसानों का स्वागत करते हुए उत्तराखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार ने क्षेत्र में मत्स्य पालन ग्रोथ सेंटर स्थापित होने पर खुशी जताई। इस अवसर पर मत्स्य विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक प्रियंका रसो ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में सब्सिडी को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने की और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Spread the love