Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ.तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में इस संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ किए गए प्रयास हमेशा सफल होते हैं और यही सोच इस महाविद्यालय की स्थापना का आधार रही है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.अजयवीर पुंडीर ने कहा कि जननेता हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करता है और प्रदीप बत्रा की राजनीति इसी पर आधारित है। महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से डॉ.हर्ष सैनी डॉ.आदित्य सैनी और प्राचार्य डॉ.मुनेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश कुमार ने किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाई। क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ.राहुल देव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp