Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा एक वाहन भी जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की घटतौली अवैध भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp