प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाबा के भेष में लोगों को भ्रमित कर रहे 3 भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुल जटवाड़ा के आसपास ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो साधु का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे जिससे मौके पर भीड़-भाड़ की स्थिति बन रही थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पकड़े गए व्यक्तियों में भिषा नाथ पुत्र रमेश नाथ निवासी घोसीपुरा अंबुवाला थाना पथरी, अर्जुन पुत्र कलमी नाथ निवासी पदार्था धनपुरा थाना पथरी तथा सेठू पुत्र ओमप्रकाश शामिल हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र और कांस्टेबल अरुण कोटनाला शामिल रहे।
Spread the love