Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते हुए तीन आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों में राजेश कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी श्रीराम एन्कलेव राजा गार्डन जगजीतपुर कमल पुत्र राम किशन निवासी रविदास बस्ती तथा एक महिला निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप थाना कनखल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 99 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह कांस्टेबल अरविंद नटियाल कांस्टेबल संजू सैनी कांस्टेबल प्रलव चौहान कांस्टेबल रघुबीर और महिला कांस्टेबल सुष्मिता रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp