प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस ने सार्वजनिक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 10 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम सिकरोड़ा में एक ढाबे पर छापेमारी की जहां आरोपी नितिन पुत्र राजेंद्र कश्यप ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसता पाया गया। मौके से एक टेट्रा पैक देशी शराब का खाली पाउच एक टेट्रा पैक देशी शराब का आधा भरा पाउच एक अंग्रेजी शराब का आधा भरा क्वार्टर एक बीयर की बोतल नमकीन का पैकेट और चार प्लास्टिक के गिलास बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम उप निरीक्षक मुकेश नौटियाल उप निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह और हेड कांस्टेबल सुंदर लाल शामिल
Spread the love