प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 10 अप्रैल 2026 को पुलिस ने बबलू उर्फ तोताराम पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बेलकी मसाई को 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ सिकरोड़ा रोड स्थित परवेज के आम के बाग से पकड़ा। वहीं बालेन्द्र पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जहाजगढ़ को 48 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ ग्राम सरठेड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम कांस्टेबल देवेंद्र सिंह कांस्टेबल राकेश प्रजापति कांस्टेबल मदन सिंह और होमगार्ड रोबिन सिंह शामिल
Spread the love