प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने थाना श्यामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाबा के भेष में लोगों को भ्रमित कर रहे 9 भेषधारी व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नमामि गंगे घाट चंडीघाट और चिड़ियापुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे लोग चिन्हित किए गए जो साधु-संत का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रोककर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियों के माध्यम से उन्हें आकर्षित कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इनकी गतिविधियों से स्थानीय लोगों और यात्रियों में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना थी जिसको देखते हुए कार्रवाई की गई। चंडीघाट क्षेत्र से 7 और चिड़ियापुर क्षेत्र से 2 भेषधारी बाबाओं को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में रामचरण दास उर्फ चैला कैलाशानंद गंगासाहु मंगू सिंह खदेरु मोहन कुमार लालगिरी घनश्याम जुगणु उर्फ गुरु अमरनाथ तथा मुन्ना उर्फ चैला संजीव सिंह शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संतोष सेमवाल हेड कांस्टेबल चालक फिरासत हुसैन कांस्टेबल संदीप रावत अनिल रावत और राजवीर सिंह शामिल रहे। सभी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love