प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कनखल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए साधु-संतों के वेश में घूम रहे 7 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया। ये लोग धर्म की आड़ में विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत एवं घरेलू समस्याओं का समाधान करने का प्रलोभन देकर भ्रमित कर रहे थे। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में मुकेश कुमार पुत्र विशम्बर निवासी मुबारिकपुर जिला मुजफ्फरनगर शंकर भट्टाचार्य पुत्र मनोरंजन भट्टाचार्य निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल धरम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी आयकोट पिथौरागढ़ फमीलाल साहनी पुत्र मानिक लाल निवासी रामपुर लालपुर बिहार निधि गौतम पुत्र काशीनाथ गौतम निवासी उदालगुड़ी असम नाथीराम पुत्र हीरालाल निवासी औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार तथा रामबहादुर पुत्र किशन बहादुर निवासी काठमांडू नेपाल शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love