Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना बहादराबाद क्षेत्र में साधु के वेश में संदिग्ध रूप से घूम रहे 6 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई जिसके बाद उन्हें धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में विनोद पुत्र देव सिंह निवासी मोलेखाल थाना सल्ट जिला अल्मोड़ा रघु गिरी पुत्र ध्रुव गिरी निवासी पलिया लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश बीर बहादूर पुत्र हरि बहादूर निवासी काठमांडू जनकपुर नेपाल हाल पता त्रिवेणी घाट ऋषिकेश देहरादून अशोक सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मोहनखाल जिला रुद्रप्रयाग मिश्री लाल पुत्र रामदास निवासी वृंदावन रतेया बाजार मथुरा उत्तर प्रदेश हाल पता हरकी पैड़ी घाट हरिद्वार तथा सीताराम पुत्र चरौंजी लाल निवासी मध्यप्रदेश हाल पता शनि देव मंदिर बहादराबाद हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp