प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान आरोपी सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी मोहल्ला पट्टी चौधरान जिला बड़ौत बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी हरकी पौड़ी घाट कोतवाली नगर हरिद्वार को बहादराबाद की ओर जाने वाली नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मनोज डोभाल शामिल रहे।
Spread the love