प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों से स्थानीय जनता व्यापारियों और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज 1 एवं पैकेज 2 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल और 10 अप्रैल तक पैकेज 1 के अंतर्गत प्रेम विहार कॉलोनी में 31 मीटर मुखिया गली में 8.5 मीटर साईं गली में 32 मीटर रानी गली में 41 मीटर तथा शिवमूर्ति चौक (बीटी रोड बाय पीडब्ल्यूडी) में 180 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस प्रकार पैकेज 1 में कुल 292.50 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं पैकेज 2 के अंतर्गत शिवानीपुरम में 6 मीटर द्वारका विहार में 9 मीटर राज विहार फेस-2 में 26 मीटर राजा गार्डन में 67 मीटर तथा मोहन एन्क्लेव में 26 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस प्रकार पैकेज 2 में कुल 134 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में खोदी गई सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं जिससे जल्द ही आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।
Spread the love