Spread the love

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा बृहस्पतिवार को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार,पौडी गढ़वाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली द्वारा स्थान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौडी गढ़वाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाए) योजना 2015.नालसा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी योजना 2024,नालसा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024,साइबर काइम,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930.यौन उत्पीड़न,नागरिकों के मौलिक अधिकार,कर्तव्य व सालसा का टोल फ्री नंबर 15100 और नशीली दवाइयों के दुष्परिणाम साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गई,साथ ही सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन,बाल विवाह मुक्त उत्तरखण्ड,बालश्रम मुक्त उत्तराखण्ड अभियान की जानकारी दी गई और लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता धारा-12 के बारे में जानकारियां दी गई।इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल अकरम अली,अधिष्ठाता ए.के.जोशी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार,पौडी गढ़वाल,असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल पौड़ी विनोद कुमार,बाल विकास परियोजना अधिकारी पाबौ चंद्रकांता काला,अधिकार मित्र/पीएलवी विनोद सिंह तथा समस्त कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp