Spread the love

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में डेंगू पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अपर सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग वरुण चौधरी की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पारूल गोयल द्वारा कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई ।बैठक के दौरान अपर सचिव द्वारा डेंगू को लेकर विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया। जिसमें सामुदायिक स्तर पर जागरूकता हेतु गतिविधियां आयोजित करने,सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही,संवेदनशील स्थानों पर नियमित फॉगिंग करने सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए कहा गया उनके द्वारा डेंगू के लिए संवेदनशील क्षेत्र दुगड़डा,लक्ष्मण झूला और श्रीनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने,वर्क प्लान तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने तथा डेंगू वार्ड तैयार रखने हेतु निर्देशित किया गया इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार व सामुदायिक गतिविधियां आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया।उनके द्वारा चार धाम यात्रा में यात्रा रूट पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा भी की गई।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय त्यागी,डॉ.रमेश कुंवर,सी.एम.एस.उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर डॉ.विमल गुसाईं,सीएमएस बेस चिकित्सालय अजय विक्रम सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत व ब्लॉक स्तरीय समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp