प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आगामी 07 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान एचपीवी टीकाकरण को लेकर शिक्षा पंचायतीराज और बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश ने मातृ एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। पीसीपीएनडीटी कार्यक्रम की समीक्षा में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही जिला सलाहकार समिति में निष्क्रिय सदस्यों को हटाकर नए सदस्यों को नामित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य शिक्षा बाल विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 07 मई को जनपद के 1620 स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 57034 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। साथ ही जो बच्चे किसी कारणवश उस दिन दवा नहीं ले पाएंगे उन्हें 14 मई को दवा दी जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसके द्विवेदी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी डॉ.कुणाल चौधरी रिचा कोठियाल डॉ.गोपाल सजवाण डॉ.अक्षिता ममगाईं डॉ.खुशपाल डॉ.मोनिका कर्णजीत सिंह रौथाण हिमांशु नौडियाल विपिन सेमवाल मुकेश बगवाड़ी हरेंद्र सिंह नेगी हेमलता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love