Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा 23 अप्रैल 2026 को आयोजित अपराध गोष्ठी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों और गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन को साइबर अपराध यातायात नियमों नशामुक्ति तथा महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। निर्देशों के क्रम में टिहरी पुलिस द्वारा नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम और राजकीय इंटर कॉलेज पांगरखाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक हेमलता सेल्फ डिफेंस टीम और एएचटीयू टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्हें विभिन्न परिस्थितियों में सतर्कता आत्मविश्वास और त्वरित प्रतिक्रिया के कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया जिससे वे आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। साइबर सुरक्षा के तहत छात्राओं को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा संदिग्ध लिंक और एप्लीकेशन से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके अलावा गौरा शक्ति मॉड्यूल के अंतर्गत गौरा शक्ति ऐप के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह आपातकालीन परिस्थितियों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपयोगी है। नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया तथा सभी से स्वयं और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई। टिहरी पुलिस का यह प्रयास छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर सजग और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक हेमलता सेल्फ डिफेंस टीम की महिला कांस्टेबल संगीता एएचटीयू टीम की महिला कांस्टेबल संगीता बाल कल्याण समिति की सदस्य निवेदिता पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp